कानपुर जाजमऊ
जाजमऊ के चमड़ा उद्योग को मिलेगी नई ईटीपी यूनिट, प्रदूषण पर लगेगी लगाम
टेनरियों से निकलने वाले पानी के शोधन के लिए नई संयुक्त शोधन इकाई लगाई जाएगी। इससे गंगा में गिरने वाले प्रदूषित जल की मात्रा घटेगी।
कानपुर। जाजमऊ क्षेत्र की टेनरियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के शोधन के लिए नई संयुक्त शोधन इकाई लगाने का रास्ता साफ हो गया है। नई इकाई की क्षमता मौजूदा संयंत्र से लगभग दोगुनी होगी।
उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक क्षेत्र में छोटी-बड़ी मिलाकर सैकड़ों इकाइयां काम करती हैं, जिनमें हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। पुराने संयंत्र की क्षमता कम पड़ने से कई बार इकाइयों को उत्पादन घटाना पड़ता था।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि नई इकाई में क्रोमियम की रिकवरी के लिए अलग व्यवस्था होगी। शोधित पानी का इस्तेमाल सिंचाई और हरित पट्टी के लिए किया जा सकेगा।