बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ते हैं। चिकित्सकों ने खानपान और दिनचर्या से जुड़ी सावधानियां बताई हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क। मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम और गले की तकलीफ के मामले बढ़ जाते हैं। चिकित्सकों के मुताबिक थोड़ी सावधानी से इनसे बचा जा सकता है।
डॉक्टरों की सलाह है कि गुनगुना पानी पिएं, मौसमी फल और सब्जियां खाएं और सुबह-शाम ठंडी हवा से बचाव करें।
विज्ञापन728 × 90
बुजुर्गों और बच्चों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तकलीफ बढ़ने पर खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।