राशिफल शिकोहाबाद
शिकोहाबाद के ग्राम चित्रावली में धूमधाम से संपन्न हुआ टेसू-झेंझी का विवाह
1,000 से अधिक ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
आज का कानपुर
शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम चित्रावली में ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपरा का प्रतीक 'टेसू-झेंझी' का विवाह बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस पारंपारिक विवाह समारोह में पूरा गाँव उत्सव के रंग में डूबा नज़र आया इस अनोखे और सांस्कृतिक आयोजन की ज़िम्मेदारी गाँव के समाजसेवी ओपी सिंह द्वारा निभाई गई। विवाह समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी निष्ठा से पालन किया गया विवाह के पावन अवसर पर व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गईं। ओपी सिंह द्वारा समारोह में आए लगभग 1,000 से अधिक लोगों के लिए शानदार सामूहिक भोज (खाने) की व्यवस्था की गई।
ग् ग्रामीण अंचल में आयोजित इस सांस्कृतिक शादी समारोह को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला जहां महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंगल गीतों के साथ बारात व विवाह की रस्मों का आनंद उठाया ग्रामीण परंपराओं को जीवित रखने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया यह आयोजन क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है